कैदी ने डाई पिया, पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

मेडिकल कालेज में भर्ती कैदी का आरोप है कि जेल पुलिस उसकी पिटाई करती है, जिससे परेशान होकर उसने बालों में लगाने वाली डाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

मध्य प्रदेश के तरीचरकला सेंदरी निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ नवाबाद थाने में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उस पर सीपरी बाजार थाने में 18 जून 2015 को धारा 398 का भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने 24 जून 2015 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से वह जेल में बंद है।

झांसी न्यायालय में उसकी एनडीपीएस की तारीख थी, जिस कारण उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल से न्यायालय लाया गया। पेशी पर ले जाने के लिए पुलिस ने उसे कचहरी परिसर में बने हवालात में बंद कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे कैदी राहुल शर्मा ने कहा कि बीते दिन उसकी मां उससे मिलने के लिए जेल में आई थी। चूंकि जमानत कराने के लिए वकील दस हजार रुपए की मांग कर रहा था, इसलिए उसकी मां दस हजार रुपए लेकर आई थी। मां दस हजार रुपए पुलिस के पास यह कहते हुए जमा कर दिए कि जब उसका बेटा न्यायालय में पेशी पर जाए, तो उसे यह रुपए दे देना।

राहुल ने कहा कि शुक्रवार को उसकी पेशी थी। इसलिए जब वह रुपए लेने पहुंचा तो उसे दस हजार के बदले नौ हजार रुपए दिए गए। जब उसने इस संबंध में पूछा तो उसके साथ मारपीट की गई, जिससे दुखी होकर उसने हेयर डाई का सेवन कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493