तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। नमांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु से 6 सदस्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इनमें चार सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक के और दो मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक के नामित उम्मीदवार हैं। यह जानकारी एक अधिकारिक बयान से मिली।

उच्च सदन के लिए निर्वाचित घोषित किए जाने वालों में अन्नाद्रमुक के ए. नवनीतकृष्णन, एस.आर.बलासुब्रमणियन,आर. वैथिलिंगम और ए. विजय कुमार तथा द्रमुक के टी. के. एस. एलंगोवन एवं आर. एस. भारती हैं।

विधानसभा सचिवालय के मतदान अधिकारी और सचिव ए. एम.पी. जमालुदीन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि राज्य से राज्यसभा के छह सदस्य 29 जून को रिटायर हो रहे हैं।

राज्यसभा से रिटायर होने वाले तमिलनाडु के सदस्यों में के. पी. रामालिंगम, एस.थंगावेलु (दोनों द्रमुक), नवनीतकृष्णन (पुनर्निर्वाचित), पॉल मनोज पांडियन, ए. विलियम रबि बर्नार्ड (अन्नाद्रमुक) और कांग्रेस के नेता ई. एम. सुदर्सना नच्चिअप्पन शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493