कैमरन को चीन संग मजबूत संबंधों की उम्मीद

लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को कहा कि उन्हें 2015 के स्वर्णिम वर्ष के बाद 2016 में ब्रिटेन-चीन संबंधों के मजबूत होने की उम्मीद है।

कैमरन ने अपने कार्यालय में मनाए गए चीनी नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान ब्रिटेन और चीन के लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कैमरन ने कहा, “यदि आप एक साल की समृद्धि चाहते हैं तो अनाज उपजाइए। यदि आप 10 साल की समृद्धि चाहते हैं तो पेड़ लगाएं। यदि आप हजारों साल की समृद्धि चाहते हैं तो लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा दीजिए।”

उन्होंने कहा, “इसलिए हम ब्रिटेन और चीन के बीच संबंधों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

उन्होंने पिछले साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिटेन यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा से न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों के स्वर्णिम युग को बनाने में मदद मिली, बल्कि लगभग 57.7 अरब डॉलर का सौदा भी हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493