मेड्रिड, 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि रियल के साथ उनके अनुबंध के दो वर्ष शेष हैं और अभी उन्होंने अनुबंध पूरा होने के बाद के भविष्य के बारे में नहीं सोचा है।
समाचार एजेंसी एफे ने रोनाल्डो के हवाले से कहा है, “मैं यहां अभी कुछ वर्ष और रुकना चाहता हूं, जब तक मेरा अनुबंध खत्म नहीं हो जाता। मैं स्पेन में छह साल से हूं और मेरे लिए यह दुनिया की सबसे अच्छी लीग है।”
उन्होंने कहा, “यह काफी शानदार और प्रतिस्पर्धी लीग है। यहां खेलना काफी सम्मान की बात है। खिलाड़ी यहां जीतने का भरपूर प्रयास करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath