कैराना बनता जा रहा पाकिस्तान : संगीत सोम

उन्होंने कहा कि कैराना विवाद राजनैतिक नहीं है, लेकिन संवेदनशील मुद्दा जरूर है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में कैराना पाकिस्तान बन जाएगा। कैराना में हिंदुओं की हालत बद से बदतर है।

संगीत सोम रविवार को बेल्हा के करमाही गांव निवासी भाजपा एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह के पिता के निधन पर सांत्वना देने आए थे।

सरधना विधायक ने यूपी में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम अब तक न खोले जाने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है, इसमें कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं लेता। शीघ्र ही बातचीत कर फैसला किया जाएगा।

कैराना के लिए शुरू की गई निर्भय यात्रा रोके जाने के सवाल पर सोम ने कहा कि इसके लिए उन्हें किसी ने रोका नहीं, बल्कि उन्होंने स्वयं यात्रा रोक दी। उन्हें लगा कि निर्भय यात्रा का प्रदेश के कानून व्यवस्था पर विपरीत असर हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि उप्र के भाजपा विधायक संगीत सोम को केंद्र सरकार से विशेष सुरक्षा प्राप्त है। उनके विरोधियों का कहना है कि मुजफ्फनगर में दंगा कराने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें पुरस्कार के रूप में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें विशेष सुरक्षा मुहैया कराई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493