नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा कि उन्होंने चीन से भारत की चिंता से स्पष्ट तौर पर अवगत करा दिया है कि मौलाना मसूद अजहर और जकीउर रहमान लखवी जैसों पर संदिग्ध रवैया अपनाने से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बाधा पहुंची है।

सुषमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम अच्छा आतंकवादी या बुरा आतंकवादी न कहें। या मेरा आतंकवादी और तुम्हारा आतंकवादी न कहें। कोई आतंकवादी किसी एक देश के खिलाफ नहीं, बल्कि वह मानवता के खिलाफ काम करता है।”
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को रूस, भारत और चीन के बीच त्रिस्तरीय बातचीत के दौरान उठाया गया था और चीन से अलग से भी नई दिल्ली के रुख से अवगत करा दिया गया है।
सुषमा ने कहा, “मैंने चीन के साथ इस मुद्दे को उठाया और उनसे सार्वजनिक रूप से भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र की 1267वीं समिति में अजहर और जकीउर रहमान लखवी पर अड़ जाने से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई बाधित हुई है।”
सुषमा ने इस वर्ष मॉस्को में भी जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर को संयुक्त राष्ट्र में आतंकवादी घोषित कराने के भारत के प्रयास को चीन द्वारा बाधित करने के मुद्दे को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ उठाया था।
सुषमा ने कहा कि आतंकवाद पर भारत के दृढ़ रुख को दुनिया भर से व्यापक समर्थन मिला है, और खाड़ी देशों ने भी नई दिल्ली के दृष्टिकोण से इत्तेफाक जताया है।
dharmpath.com dharmpath