कोंकण रेलवे ने बाढ़ प्रभावित केरल से 5 गाड़ियां रद्द कीं

पणजी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कोंकण रेलवे ने गुरुवार को केरल से चलने वाली पांच ट्रेन बाढ़ के कारण रद्द कर दीं। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

गाड़ी संख्या 12202 केसीवीएल-एलटीटी गरीब रथ, 16346 टीवीसी-एलटीटी नेत्रावती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12617 ईआरएस-एलटीटी मंगला एक्सप्रेस, 19424 टीईएन-जीआईएमबी हमसफर एक्सप्रेस और 22114 केसीवीएस-एलटीटी एक्सप्रेस को 16 अगस्त को रद्द कर दिया गया।

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे राज्य में कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493