कोच लारखाम से अलग हुए किर्गियोस (लीड-1)

सिडनी, 23 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पुरुष टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने अपने कोच टॉड लारखाम का साथ छोड़ दिया है।

किर्गियोस ने कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए कठिन था लेकिन उन्होंने एक लिहाज से सही फैसला लिया है।

किर्गियोस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। किर्गियोस ने लिखा है कि उन्होंने तथा लारखाम ने आपसी सहमति के बाद यह फैसला किया है।

लारखाम ने 10 साल की उम्र से लेकर 2013 तक किर्गियोस के साथ काम किया है। वह तब से किर्गियोस के साथ हैं, जब वह कैनबरा में जूनियर खिलाड़ी हुआ करते थे।

2013 में आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय कोच साइमन रिया ने किर्गियोस को प्रशिक्षित करना शुरू किया था लेकिन बीते साल विंबलडन के बाद किर्गियोस ने एक बार फिर लारखाम का दामन थामा था।

किर्गियोस ने बीते साल विंबलडन के चौथे दौर में स्पेन के राफेल नडाल को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया था।

किर्गियोस ने कहा है कि अब उनका ध्यान पूरी तरह विंबलडन पर है और अब वह लारखाम के साथ अपने पेशेवर विच्छेद को लेकर कोई बयानबाजी नहीं करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493