कोनिका मिनोल्टा ने प्रोडक्शन प्रिंटरों की नई रेंज पेश की

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। डिजिटल प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी में अग्रणी कोनिका मिनोल्टा ने प्रोडक्शन प्रिंटरों की नई रेंज पेश की है। बिजहब सीरीज के ये प्रिंटर बेहद कॉम्पैक्ट और हल्के हैं और केवल एक बटन दबाकर आसानी से इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त कोनिका मिनोल्टा की बिजहब सीरीज अत्याधुनिक वायरलैस, मोबाइल एवं क्लाउड कम्प्यूटिंग प्रौद्योगिकी से युक्त है, जिसके द्वारा आप किसी भी समय, किसी भी स्थान से प्रिंट ले सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान में बिजहब 165 ई/185 ई, बिजहब, 206/226, बिजहब 227/287/367, बिजहब सी 227, बिजहब सी 368/सी308/सी258 कलर एवं मोनोक्रोम मल्टी-फंक्शनल उत्पादों (एक ही सिस्टम में एमएफपी-प्रिन्ट, कॉपी, स्कैन और फैक्स) के लॉन्च की घोषणा की।

इन प्रिंटरों में महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रखने के लिए इस सीरीज में अत्याधुनिक सिक्युरिटी फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कोनिका मिनोल्टा ने एक मोनोक्रोम प्रोडक्शन प्रिन्टर बिजहब पीआरओ 1100 के लॉन्च की घोषणा भी की है। मोनोक्रोम प्रिन्टर की आउटपुट गुणवत्ता अपने आप में बेहतरीन है।

कोनिका मिनोल्टा बिजनेस सोल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड के एमडी यूजी नकाता ने कहा, “आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में स्मार्ट प्रिन्टिंग प्रौद्योगिकी की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए कोनिका मिनोल्टा ने अपने मौजूदा एमएफपी और प्रोडक्शन प्रिन्टरों में उत्पादों की नई श्रंखला शामिल की है। ये एमएफपी और प्रोडक्शन प्रिन्टर प्रभाविता, कुशलता एवं मूल्यवर्धित सेवाओं की ²ष्टि से बेहतरीन सेवाएं प्रदान करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493