प्रिंस के निधन पर भारतीय दिग्गजों ने शोक जताया

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और मनीष मल्होत्रा जैसी भारतीय हस्तियों ने दिग्गज अमेरिकी संगीतकार प्रिंस को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पिं्रस का गुरुवार को मिन्नेसोटा में निधन हो गया था।

गायक, संगीतकार, और कई वाद्य यंत्र बजाने के माहिर प्रिंस ने 30 से भी ज्यादा अल्बम निकाले हैं। उनके सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में ‘लेट्स गो क्रेजी’ और ‘वेन डब्स क्राई’ शाामिल हैं।

यहां भारतीय सितारों ने ट्विटर पर कहा :

प्रियंका चोपड़ा : आप इसके मालिक हैं। और दुनिया.. आर.आई.पी. प्रिंस।

फराह खान : और अब बुरी खबर। प्रिंस नहीं रहे। जब मैं छोटा था तो मेरे बहुत से बुरे समय में उनका संगीत काम आया और अब भी आ रहा है।

माधुरी दीक्षित : एक दिग्गज नहीं रहे। आर.आई.पी. प्रिंस। उन्होंने संगीतकारों की दुनिया को प्रेरित किया है। ‘पर्पल रेन’ मेरा पसंदीदा गीत है।

मनीष मल्होत्रा : आर.आई.पी. प्रिंस। महान गायक और गीतकार हैं। ‘पर्पल रेन’ मेरा एक सबसे पसंदीदा अल्बम है।

ऋतिक रोशन : आर.आई.पी. प्रिंस। आप वास्तव में राजा थे। लाखों लोगों के लिए अच्छे और बुरे समय में उनके दोस्त बनने के लिए धन्यवाद।

अभिषेक बच्चन : प्रिंस हमारी पीढ़ी के महानतम संगीतकारों में से एक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ‘पर्पल रेन’

अरशद वारसी : पहले एम.जे. और अब प्रिंस। जब मैं एक कोरियोग्राफर था तो वह मेरी प्रेरणा बने। ‘पर्पल रेन’ हमेशा पसंदीदा रहा है।

शिल्पा राव : आर.आई.पी. प्रिंस। आप अच्छे थे।

मिका सिंह : दिग्गज प्रिंस के निधन की दुखद खबर सुनी। कुछ लोग ही जानते हैं कि वह और एमजे जेम्स ब्राउन के अनुयायी थे।

शान : प्रिंस ‘आपसे किसी चीज की तुलना नहीं कर सकते’ं। उनका संगीत फंकी, सैक्सी अब भी स्टाइलिश है। एक और प्रतिष्ठित संगीतकार नहीं रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493