राष्ट्रपति शनिवार को खोंगजोम दिवस में शामिल होंगे

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह मणिपुर के खोंगजोम में खोंगजोम दिवस समारोह में शामिल होंगे और एक स्मारक-सह-पर्यटक केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मणिपुर सरकार मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर चुके अपने राज्य के बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खोंगजोम दिवस मनाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493