कोपा अमेरिका : कोलंबिया ने रोका ब्राजील का विजयरथ

सैंटियागो, 18 जून (आईएएनएस)। जिसेन मुरिलो द्वारा पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत कोलंबिया ने कोपा अमेरिका के ग्रुप-सी के एक मैच में ब्राजील को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही पिछले साल फीफा विश्व कप के बाद ब्राजील का लगातार 11 जीत का सिलसिला भी टूट गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इटली के क्लब इंटर मिलान के लिए खेलने वाले मुरिलो ने बुधवार को एस्टाडियो मोनुमेंटल में खेले गए इस मैच के 36वें मिनट में गोल कर कोलंबिया को बढ़त दिलाई।

इस जीत ने कोलंबिया के कोपा अमेरिका जीतने की उम्मीद एक बार फिर जगा दी। कोलंबिया को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में रविवार को वेनेजुएला से 1-0 से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था।

हार के बाद ब्राजील को एक झटका लगा जब टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी नेमार को कोलंबियाई स्ट्राइकर कार्लोस बाका से उलझने के कारण रेफरी एनरिक ओसेस ने लाल कार्ड दिखा दिया।

नेमार को मैच के पहले हाफ में ही गेंद पर जानबूझकर हाथ लगाने के कारण एक पीला कार्ड दिखाया जा चुका था। बहरहाल, नेमार अब रविवार को वेनेजुएला के खिलाफ अहम मैच में नहीं खेल सकेंगे।

कोलंबिया की ब्राजील के खिलाफ पिछले 27 मैचों में यह तीसरी जीत है। वहीं, पिछले साल विश्व कप से निराशाजनक तरीके से बाहर होने डुंगा केकोच के तौर पर नियुक्ति के बाद ब्राजील की यह पहली हार है।

इस जीत के बाद भी हालांकि कोलंबिया ग्रुप-सी में गोल अंतर के कारण ब्राजील और वेनेजुएला से नीचे तीसरे स्थान पर है। वेनेजुएला अगर गुरुवार को पेरू में हरा देता है तो उसे अगले चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493