कोयम्बटूर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी ने कहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में इस औद्योगिक शहर में सभी समस्याओं के निदान के रूप में ‘स्मार्ट सिटी’ योजना का इस्तेमाल कर रही है।
कोयम्बटूर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी ने कहा है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में इस औद्योगिक शहर में सभी समस्याओं के निदान के रूप में ‘स्मार्ट सिटी’ योजना का इस्तेमाल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि चेन्नई से 500 किलोमीटर दूर स्थित कोयम्बटूर शहर को ‘स्मार्ट सिटी’ योजना के तहत चयन किया गया है।
तमिलनाडु प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी की उम्मीदवार वनति श्रीनिवासन ने आईएएनएस से कहा, “पूरे कोयम्बटूर शहर और उनके निर्वाचन क्षेत्र कोयम्बटूर दक्षिण में नागरिक समस्याओं से जुड़े कई मुद्दे हैं। बाहरी रिंग रोड परियोजना में देर हो रही है। मैं लोगों को यह बता रही हूं कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नागरिक समस्याओं का हल हो जाएगा।”
उन्होंने कहा, “मैं अपने क्षेत्र के लिए घोषणा पत्र भी जारी करूंगी। हम लोगों से प्रतिक्रिया ले रहे हैं और उसका अध्ययन किया जा रहा है।”
श्रीनिवासन के अनुसार, कोयम्बटूर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में करीब दो लाख पचास हजार मतदाता हैं।
उन्होंने कहा, “मैं मध्य और उच्च मध्य वर्ग के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील कर रही हूं।”
सत्ताधारी एआईएडीएमके ने मौजूदा विधायक को अपना उम्मीदवार बनाने की जगह अम्मन कुमार अर्जुनन को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा के लिए श्रीनिवासन विधानसभा में चुन कर जाने वाली मजबूत प्रत्याशी मानी जाती हैं।
भाजपा कोयम्बटूर की सभी 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें सात पर उसे विजयी होने की उम्मीद है।
सिंगानल्लुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सी.आर. नंदकुमार ने कहा, “हम शराबबंदी, एआईएडीएमके में भ्रष्टाचार और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
हालांकि एआईएडीएमके के उम्मीदवार अर्जुनन (58) ने सात सीटें जीतने की भाजपा की उम्मीद को ख्याली पुलाव बताकर खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा, “गत विधानसभा चुनाव 2011 में कोयम्बटूर दक्षिण में भाजपा को मात्र 5500 मत मिले थे। भाजपा की मेरे सामने कोई गिनती नहीं है।”
उन्होंने कहा कि श्रीनिवासन हाईटेक प्रचार कर रही हैं, जबकि वह जमीनी स्तर की शैली में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।
अर्जुनन ने कहा, “जहां कहीं मैं प्रचार के लिए जाता हूं तो लोग खुद के लिए मिक्सर/ग्राइंडर, छात्रों और अन्य लोगों के लिए लैपटाप जैसी योजनओं की सूची बनाते हैं। इस बार हम पिछली बार 54000 मतों की तुलना में जीत का अंतर दोगुना होने के प्रति आश्वस्त हैं।”
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 मई को होगा।
dharmpath.com dharmpath