लीयू ये अभिनीत फिल्म ‘माई वार’ 2016 के अंत में रिलीज होगी।
इस फिल्म में सन् 1950 के दौरान कोरिया के साथ लड़े गए युद्ध में चाइनीज पीपुल्स वॉलंटियर आर्मी (सीवीपीए) के सैनिकों के समूह के बीच दोस्ती व रोमांस को पर्दे पर उतारा जाएगा।
पांग ने कहा कि फिल्म निर्माण के दौरान एक लाख चक्र से अधिक असली कारतूसों को फायर किया गया है, जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हुई थी और हाल में खत्म हुई है।
पूर्वोत्तर चीन में स्थित एक संग्रहालय में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस युद्ध में सीवीपीए के 1.83 लाख सैनिक मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath