मोदी को सचिवों ने दिए ‘स्वस्थ भारत’ पर सुझाव

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कई सचिवों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत’ के लिए अपने विचार और सुझाव दिए हैं।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी ने शासन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए शीर्ष नौकरशाहों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए थे।

अब तक सचिवों के चार समूहों ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार पेश किए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और नीति आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया भी उपस्थित थे।

सचिवों की प्रस्तुतियों के बाद कई सदस्यों ने भी इस पर अपने विचार और सुझाव दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493