कोलकाता : मां के शव के साथ रह रहा था बेटा

कोलकाता, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्य कोलकाता में रविवार को एक 70 वर्षीय महिला का सड़ा हुआ शव उसके आवास से बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों की शिकायत के बाद शव बरामद किया गया।

पड़ोसियों ने अपनी शिकायत में कहा कि बेटा मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने के बजाए शव के साथ घर में रह रहा था।

पुलिस ने पड़ोसियों की शिकायत के बाद रविवार अपराह्न् बोबाजार में शशि भूषण डे मार्ग पर स्थित एक घर का दरवाजा तोड़ा और 70 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। दरअसल पड़ोसियों को पिछले कुछ दिनों से घर से गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

मुचीपारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “तापती दास का शव सड़ी हालत में उनके आवास से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों और समय का पता लगाया जा सके।”

पुलिस ने कहा कि बेटा कथित रूप से शव के साथ रह रहा था और जब पड़ोसी उसकी मां का स्वास्थ्य जांचने के लिए घर में आना चाहते थे तो वह उन्हें आने नहीं देता था।

उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, “बेटा अभिषेक दास मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। वह अपनी मां के शव के साथ रह रहा था और किसी को घर में नहीं आने देता था। उसे इलाज के लिए एनआरएस अस्पताल भेज दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493