शहरुन हत्याकांड का खुलासा, पति समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के कारण अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर योजना के तहत शहरुन की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व पहनने के कपड़े, दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बीती 14 मार्च को मडराक थाना क्षेत्र में मथुरा बाईपास पर हुई शहरुन की हत्या उसके पति अफसर ने ही अपने दो दोस्तों बबलू और सरफुद्दीन के साथ मिलकर की थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी अफसर ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शहरुन के चरित्र पर शक था। शहरुन के चाल-चलन के कारण वह उसे निकाह के बाद से पसंद नहीं करता था। इस लिए शहरुन से छुटकारा पाने के लिए अफसर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई और योजना के तहत पत्नी को ससुराल से विदा कराकर लाया। जहां रास्ते में पहले से ही मौजूद दोस्तों की मदद से शहरुन की हत्या कर दी।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पति अफसर और उसके दोस्त बबलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व पहनने के कपड़े, दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। वहीं फरार आरोपी सरफुद्दीन निवासी थाना सादाबाद जनपद हाथरस की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493