कोलकाता, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बंद पड़े आइसक्रीम के एक कारखाने में रविवार को आग लग गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, आग में कोई घायल नहीं हुआ।
डायमंड हार्बर रोड पर स्थित कारखाने में रविवार सुबह लगभग 9.45 बजे आग लगी। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा लगे।
अधिकारी ने बताया, “एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।”
dharmpath.com dharmpath