कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 की मौत : ममता

कोलकाता, 31 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गुरुवार को गिर गया, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि दुर्घटना में कम से कम अन्य 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493