बिहार विधानसभा में निर्दलीय अनंत सिंह ने ली शपथ

पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरूवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को निर्दलीय विधायक के रूप में शपथ दिलाई गई।

मोकामा से ही लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके अनंत सिंह इस समय कई मामलों में जेल में बंद हैं। सलाखों के पीछे होने के कारण उन्होंने अब तक विधायक पद की शपथ नहीं ली थी।

पिछले वर्ष हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सिंह जेल में रहते हुए ही उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए विधानसभा को सिंह को शपथ दिलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493