कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। यहां न्यू टाउन क्षेत्र में गुरुवार को अचानक आग लगने से अग्निशमन दल के एक कर्मी समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
तड़के लगभग पांच बजे लगी आग से शपूर्जी कॉम्प्लेक्स के विपरीत दिशा में स्थित कुछ अस्थाई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल के तीन-चार वाहन घटनास्थल पर पहुंचे थे।
अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
dharmpath.com dharmpath