कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में रविवार को भूकंप के ताजा झटकों के बाद सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हो गईं।
मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि एहतियात के तौर पर अपराह्न् 12.42 बजे मेट्रो रेल सेवा रोक दी गई। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही सेवाएं बहाल करने से पहले सभी सुरक्षा कदमों की जांच करेंगे।”
क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र के प्रवक्ता ने यहां कहा कि दोपहर 12.40 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। कोलकाता में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज की गई।
भूकंप के बाद जल्द ही शॉपिंग मॉल को खाली करा लिया गया।
कोलकाता के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी कस्बे में भी इन झटकों को महसूस किया गया।
जलपाईगुड़ी जिले से मिली खबरों के मुताबिक, भूकंप का पता चलते ही लोग बहुमंजिली इमारतों और शॉपिंग मॉल से बाहर निकल गए।
dharmpath.com dharmpath