कश्मीर में कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके

श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीनगर में रविवार को कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया, “आज (रविवार) सुबह 10.28 बजे हमारे भूकंप सूचक यंत्र पर 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके दर्ज हुए।”

उन्होंने कहा, “भूकंप के कम तीव्रता के ये झटके उत्तर में 28.7 डिग्री अंक्षाश और पूर्व में 84.7 डिग्री देशांतर पर दर्ज हुए। इस भूकंप का केंद्र नेपाल क्षेत्र रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493