मोदी ने भूकंप पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेपाल और भारत में भूकंप से हुई तबाही से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए रविवार को अपराह्न् 3.30 बजे एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “आज (रविवार) अपराह्न् 3.30 बजे प्रधानमंत्री ने भूकंप की वजह से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्ततरीय बैठक बुलाई है।”

“प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपराह्न् 3.30 बजे बुलाई गई बैठक में भूकंप की वजह से हो रहे बचाव कार्यो और अन्य मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493