कोलकाता, 30 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने दो सीनियर छात्रों पर उसके छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ये दोनों छात्र सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई से जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घटना नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उस वक्त हुई जब दो विरोधी छात्र संगठन सदस्यों के बीच हाथपाई हो रही थी।
पुलिस उपायुक्त (पूर्वी उपनगरीय मंडल) ध्रुबाज्योति डे ने कहा, “हमें छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। मामले पर हमारी निगाह बनी हुई है। अब तक हमने इस संबंध में किसी को न तो गिरफ्तार न ही हिरासत में लिया है।”
डे ने उनके तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद से जुड़े होने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पर कथित रूप से हमला करने किए जाने की भी बात सामने आ रही है, जिनमें से एक घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath