कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। एक व्यापारी की लाश रविवार को उसके घर में मिली। तेज धारदार हथियार से व्यापारी का गला काटा गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने कहा कि लकड़ी के व्यापारी खुर्शीद आलम की खून से लथपथ लाश कोलकाता के जोरासांको इलाके में स्थित उनके घर में रविवार सुबह मिली। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है।
कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हत्या की जांच करने वाला दस्ता मामले की जांच कर रहा है। हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath