कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पूर्व मिस्टर यूनिवर्स और मशहूर बॉडी बिल्डर मनोहर ऐच का निधन हो गया। वह 104 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी जटिलताओं से परेशान थे।
ऐच के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
हाल तक स्वस्थ रहे ऐच ने पूर्वोत्तर कोलकाता के बगुआती में अपने निवास स्थान पर रविवार दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली।
उन्होंने 1952 में मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता। उन्हें उनकी चार फुट, 11 इंच लंबाई के कारण ‘पॉकेट हरक्यूलिस’ नाम दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath