कोलकाता में सुषमा, ललित मोदी के पुतले फूंके

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की यात्रा दस्तावेज मामले पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुषमा स्वराज और ललित मोदी का पुतला फूंका। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने दक्षिणी कोलकाता के भवानीपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनके हाथों में पोस्टर और पंपलेट थे, जिनमें लिखा था कि ‘ललित मोदी के साथ नापाक गठजोड़ के लिए मोदी और वसुंधरा को हटाया जाए’ साथ ही लिखा था ‘सुषमा-ललित सौदे पर प्रधानमंत्री चुप’।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

2014 में पुर्तगाल जाने के लिए ललित मोदी की सहायता करने के मामले में सुषमा स्वराज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ललित मोदी को आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा वांछित घोषित किया गया है। वह फिलहाल लंदन में रह रहे हैं।

यद्यपि सुषमा स्वराज ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मानवीय आधार पर ललित मोदी की सहायता की थी, लेकिन विपक्ष मंत्रीपद से उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

वहीं मंगलवार को इस विवाद के घेरे में वसुंधरा राजे भी आ गईं। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2011 में ब्रिटिश आव्रजन आवेदन के लिए ललित मोदी के पक्ष में गवाही दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493