कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता में स्नातक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने कॉलेज छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक पटना का रहने वाला था।
पूर्वी उपनगरीय प्रभाग के उपायुक्त ध्रुबज्योति डे ने शनिवार को बताया कि संत जेवियर कॉलेज में बी.एसई. प्रथम वर्ष के छात्र सौभिक सिन्हा (18) ने ए. जे. सी. बोस रोड स्थित छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
उन्होंने बताया कि छात्र को साना नर्सिग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डे ने कहा, “पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है। हमें अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम जांच कर रहे हैं और मृतक के परिवार वालों से बात कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath