कौन फ्यूज बल्ब है कौन नहीं, ये वक्त बताएगा : छाया वर्मा

रायपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने सांसद रमेश बैस द्वारा उन्हें कभी फ्यूज बल्ब कहे जाने के सवाल पर रविवार को कहा कि कौन फ्यूज बल्ब है और कौन नहीं, ये वक्त बताएगा।

वर्मा ने साथ ही कहा कि बैस रायपुर से सात बार से सांसद हैं, ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं है। वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यहां बदलाव देखने को मिलेगा।

छाया वर्मा रविवार दोपहर राजधानी के एक होटल में पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। पहली बार राज्यसभा सदस्य बनी वर्मा ने पत्रकारों को अपने राज्यसभा के अनुभव बताए। उनका कहना है कि राज्यसभा में शून्यकाल में बहुत कम बोलने का समय मिलता है। लेकिन उन्होंने पहली बार में अपनी पूरी बात रखी।

उन्होंने पंचायती राज से जुड़ा मुद्दा उठाया। वर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, मजदूर-किसान का मुद्दा प्रमुखता से उठे। वर्मा ने कहा कि वे हाल ही के सत्र में सबसे ज्यादा बोलने वाली सदस्य रहीं। वर्मा ने कहा कि प्रदेश के पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार देखने में आ रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493