डेंगू के चलते हालात नियत्रंण के बाहर, सपा सरकार बेफिक्र : भाजपा

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा सरकार पर डेंगू के मामले में बेफिक्र और संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में रोज-रोज डेंगू के सैकड़ों मरीजों की पहचान हो रही है। वहीं प्रदेश की सपा सरकार बेफिक्र नजर आ रही है।

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा सरकार पर डेंगू के मामले में बेफिक्र और संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में रोज-रोज डेंगू के सैकड़ों मरीजों की पहचान हो रही है। वहीं प्रदेश की सपा सरकार बेफिक्र नजर आ रही है।

पार्टी ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। उसके बाद भी डेंगू की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसा लगता है कि सरकार नाम की चीज नहीं और जनता राम के हवाले है।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश एक तरफ डेंगू तथा दूसरी तरफ इंसेफलाइटिस के चगुंल में है। दोनों बीमारियों से जनता भयभीत है। सरकारी नाकाम व्यवस्था का शिकार रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान तक हो गएं हैं।

सैकड़ों लोग डेंगू से पीड़ित हैं। रोज-रोज सैकड़ों नए मरीजों की पहचान हो रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है। डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में डेंगू वार्ड तक नहीं तैयार हो पा रहा है। मच्छरों को भगाने के लिए फॉगिंग तक की व्यवस्था नहीं है।

अकेले राजधानी लखनऊ में 40-50 डेंगू मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। पूरे प्रदेश के हालात नियंत्रण के बाहर हैं। सपा सरकार पूरी तरह से फेल है।

प्रवक्ता डॉ. मिश्र ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि डेंगू और इंसेफलाइटिस की रोकथाम और फैलाव को रोकने के लिए सुदृढ़ इंतजाम किए जाएं। प्रत्येक अस्पताल में जल्द से जल्द डेंगू वार्ड की स्थापना करें। प्रदेश भर में फॉगिंग की व्यवस्था करें। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था जवाब देह और जिम्मेदार बनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493