शिमला, 21 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 17 प्रतिशत कम बारिश करा पाया है, और चार जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है।
शिमला, 21 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 17 प्रतिशत कम बारिश करा पाया है, और चार जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राज्य के अधिकांश हिस्सों में पूरे मानसून के दौरान औसत से कम बारिश हुई है। राज्य में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है।”
अधिकारी ने कहा कि पहली जून से 21 अगस्त तक कुल बारिश 521.4 मिलीमीटर हुई, जबकि राज्य में सामान्य बारिश का स्तर 627 मिलीमीटर है।
लाहौल-स्पीति जिले में सामान्य से 78 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। राज्य में कम बारिश का यह सबसे बड़ा औसत है। यह जिला देश में उच्च गुणवत्ता वाला, रोगमुक्त, कीट रोधी कुफरी चंद्रमुखी और कुफरी ज्योति आलू की किस्मों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
किन्नौर जिले में 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है, चंबा में 47 प्रतिशत कम, सिरमौर में 26 प्रतिशत कम और कांगड़ा जिले में चार प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
राज्य के कुल सेब उत्पादन में 80 फीसदी योगदान करने वाले शिमला में इसी अवधि के दौरान 15 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि लगभग एक सप्ताह से राज्य में कोई खास बारिश नहीं हुई है और इस सप्ताह भी यह स्थिति जारी रहने वाली है।
एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, राज्य को बारिश के कारण 567.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि सड़कों और पुलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है, और नुकसान का यह आंकड़ा 396 रुपये बैठता है।
राज्य के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है, जिसमें 69 प्रतिशत श्रमशक्ति को रोजगार मिला हुआ है।
dharmpath.com dharmpath