तिब्बत पर्वतारोही दल एक विश्वस्तरीय चीनी दल है, जिसने माउंट एवरेस्ट के साथ विश्व की 14 सर्वाधिक ऊंची चोटियां फतह की हैं। अब यह दल समुद्र तल से 6,000 मीटर ऊपर स्की सीख रहा है।
चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ल्हासा के यांगबाजियांग प्रशिक्षिण शिविर में पर्वतारोही आपात बचाव प्रशिक्षण ले रहे हैं।
दल के नेतृत्वकर्ता पासांग सेरिंग ने कहा, “हमें जिदा रहने के लिए स्की जैसे कई अन्य कौशल सीखने की जरूरत है।”
स्थानीय सरकार एक स्की दल की योजना भी बना रही है, ताकि वह स्कीयर्स और पर्वतारोहियों को आकर्षित कर सके।
जीने योग्य मानकों में सुधार के साथ चीन के लोग आउटडोर गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं और विशेष रूप से युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ रहा है।
dharmpath.com dharmpath