क्या कप्तान माही कर पाएंगे पंटर की बराबरी?

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धौैनी ने रविवार को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में 47 रनों की पारी के साथ कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे क्रम पर पहुंच गए।

अब देखना यह है कि क्या धौनी कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले पंटर नाम से मशहूर रिकी पोंटिंग की बराबरी कर पाते हैं या नहीं।

धौनी ने अब तक कप्तान के तौर पर 184 मैचों की 159 पारियों में 48 बार नाबाद रहते हुए 56.87 के औसत से 6313 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 139 नाबाद रहा है।

वह दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं और कप्तान के तौर पर छह शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।

धौनी ने राजकोट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (6295) को पीछे छोड़ा लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि क्या वह पोंटिंग (8497) को पीछे छोड़ पाते हैं या नहीं।

पोंटिंग ने 230 मैचों में 22 शतकों और 51 अर्धशतकों की मदद से इतने रन बनाए हैं। दूसरी ओर, फ्लेमिंग ने 218 मैचों में सात शतक और 38 अर्धशतक की मदद से इतने रन जुटाए हैं।

धौनी 34 साल के हो चुके हैं। अभी उनके पास एक-दो साल का क्रिकेट और बचा है लेकिन देखने वाली बात यह है कि वह यह वक्त कप्तान की हैसियत से गुजार पाते हैं या नहीं।

इसका कारण है कि धौनी के स्थान पर विराट कोहली को एकदिवसीय कप्तान बनाने की बात चल रही है। कोहली पहले ही धौनी के टेस्ट मैचों से संन्यास के बाद टेस्ट कप्तान बनाए जा चुके हैं।

एकदिवसीय करियर की बात की जाए तो धौनी ने अब तक 268 मैचों में नौ शतकों और 50 अर्धशतकों की मदद से 8790 रन बनाए हैं जबकि पोंटिंग के नाम 375 मैचों में 13704 रन हैं।

पोंटिंग ने 30 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी ओर, फ्लेमिंग ने 280 मैचों में 8 शतक और 49 अधशतकों की मदद से 8037 रन बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493