ज्यूरिख, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। यूईएफए ने क्रोएशिया फुटबाल महासंघ (एचएनएस) पर लगाए गए एक अंक कम करने वाले प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला बरकरार रखा है, साथ ही क्रोएशिया की फुटबाल टीम को अपने अगले दो मैच दर्शकवीहिन बंद स्टेडियम में खेलने का आदेश दिया है।
यूईएफए के नियंत्रण वाली इथिक्स एंड डिसिप्लिनरी बॉडी (सीईडीबी) ने यूरो-2016 क्वालीफायर्स के ग्रुप मैच के दौरान क्रोएशियाई प्रशंसकों द्वारा नस्लीय भेदभाव वाला बर्ताव करने के कारण 23 जुलाई को यह प्रतिबंध लगाया।
एचएनएस ने इस प्रतिबंध के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसे यूईएफए की अपीलीय बॉडी ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।
क्रोएशियन टीम पर इसके अलावा एक लाख यूरो का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है।
इसके अलावा क्रोएशियाई टीम पर यूरो क्वालीफायर्स का कोई भी मैच अपने स्टेडियोन पोलजुड स्टेडियम में नहीं खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath