एसीएस की अध्यक्षता अगले साल तक क्यूबा के पास है। सम्मेलन में 25 सदस्य देश, 22 अन्य देश और नौ अंतर्राष्ट्रीय संगठन पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन चार जून तक चलेगा।
इस शिखर सम्मेलन में गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन के बिंदुओं, घोषणाओं और कार्ययोजना पर चर्चा की। शुक्रवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है, जिसमें शनिवार को होने वाली राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की तैयारी पर चर्चा की जा रही है।
क्यूबा के विदेश मंत्रालय में लातिन अमेरिका और कैरिबियन के उप निदेशक कार्लोस जामोरा ने संवाददाताओं से कहा कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे क्षेत्रों के लिए यह सम्मेलन एक अद्वितीय आंदोलन के समान होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में विशेष रूप से छोटे कैरिबियाई द्वीपीय देशों पर पड़ने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कुछ अन्य सदस्य देशों पर होने वाले इसके खतरों पर भी चर्चा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath