लॉस एंजेलिस, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रयान गोसलिंग अपने जीवन में पत्नी एवा मेंडिस और बेटी एस्मेराल्डा की वजह से खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, “रयान गोसलिंग ने कहा कि ‘द प्लेस बियॉड द पाइन्स’ की सह-कलाकार उनके लिए आदर्श महिला हैं और उनकी 16 महीने की बेटी भी समान आदर्श है।”
रयान गोसलिंग ने हेलो पत्रिका को बताया, “मेरा सबसे बड़ा निवेश मेरा परिवार है।”
उन्हों कहा, “मैं उनके साथ हूं, जिनके साथ मुझे होना चाहिए। मैं एवा के अलावा किसी और को नहीं देखता और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि हमारी खूबसूरत, स्वस्थ बेटी है, जो एक परी है। इतना निवेश मेरे लिए काफी है।”
dharmpath.com dharmpath