खेमू के फिल्म चुनने में दखल नहीं देतीं सोहा

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू ने बताया कि उनकी अभिनेत्री पत्नी सोहा अली खान उनकी फिल्मों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करतीं।

फिल्म के प्रोमोशन के दौरान साक्षात्कार में ‘भाग जॉनी’ के कुणाल ने बताया, “वह मेरी फिल्मों में दखल नहीं देतीं और अंतिम फैसला हमेशा हमारा खुद का होता है।”

हालांकि कुणाल ने बताया कि वह आमतौर पर फिल्मों को लेकर चर्चा करते हैं।

कुणाल ने बताया, “हम आमतौर पर उन परियोजनाओं पर चर्चा करते हैं जो हम कर रहे हैं। हम पेशेवर होने के नाते एक दूसरे का सम्मान करते हैं, क्योंकि हम यह एक-दूसरे से मिलने से पहले कर रहे हैं।”

कुणाल और सोहा ने कई साल के रिश्ते के बाद इस साल जनवरी में शादी कर ली। उनका रोमांस फिल्म ‘ढूंढ़ते रह जाओगे’ और ’99’ से परवान चढ़ा।

वहीं कुणाल दो साल के अंतराल के बाद फिल्म ‘भाग जॉनी’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, उनका कहना है कि फिल्म की अपनी खासियत है।

शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘भाग जॉनी’ में जोया मोरानी, मंदना करीमी और मानसी स्कॉट जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493