Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 97 अंक नीचे (राउंडअप)

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 97 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 25,622.17 पर और निफ्टी 30.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 196.62 अंकों की गिरावट के साथ 25,522.96 पर खुला और 97.41 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 25,622.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,733.70 के ऊपरी और 25,287.50 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (2.71 फीसदी), भेल (1.74 फीसदी), बजाज ऑटो (1.47 फीसदी), एलटी (1.31 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे हिंडाल्को (2.61 फीसदी), एचडीएफसी (1.89 फीसदी), ओएनजीसी (1.71 फीसदी), एसबीआईएन (1.71 फीसदी) और विप्रो (1.71 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,729.05 पर खुला और 30.50 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,819.85 के ऊपरी और 7,678.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला असर देखा गया। मिडकैप 68.15 अंकों की तेजी के साथ 10,502.52 पर और स्मॉलकैप 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,631.62 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (0.92 फीसदी), वाहन (0.70 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और रियल्टी (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,123 शेयरों में तेजी और 1,478 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 113 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 97 अंक नीचे (राउंडअप) Reviewed by on . मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 25,622.17 पर और निफ्टी 30.50 अं मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 25,622.17 पर और निफ्टी 30.50 अं Rating:
scroll to top