चंडीगढ़, 10 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों ने शुक्रवार को संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि कुछ स्कूलों में शुक्रवार को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर कई मार्ग बंद रहने की वजह से शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह विमान से चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।
उसके बाद वह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
मोदी सेक्टर-25 के मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
उसके बाद वह चंडीगढ़ के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित सेक्टर 63 में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए बनाए गए नए फ्लैटों की चाभी लाभार्थियों को सौंपेंगे।
मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। मोदी जिन चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे उन आयोजन स्थलों की सुरक्षा कड़ी गई दी गई है।
सुरक्षा इंतजामों का मुआयने करने के लिए प्रधानमंत्री के स्पेशल प्रोटेक्टशन ग्रुप (एसपीजी) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath