गंगाराम में हो रहा सोनिया के कंधे का इलाज

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को डिहाइड्रेशन और बुखार के कारण सर गंगा राम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उनके कंधे की चोट का इलाज भी किया जा रहा है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को डिहाइड्रेशन और बुखार के कारण सर गंगा राम अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उनके कंधे की चोट का इलाज भी किया जा रहा है।

अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधक मंडल) डी.एस. राणा ने कहा कि मुंबई के संजय देसाई और सर गंगा राम अस्पताल के प्रतीक गुप्ता समेत कंधे के इलाज के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

राणा ने कहा कि सोनिया के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सोनिया मंगलवार को वाराणासी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ गई थीं। उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। बुधवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493