नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों, छह केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट नीति निर्माताओं की गंगा की सफाई के मुद्दे पर यहां 30 जनवरी को बैठक होगी।
बैठक में गंगा किनारे बसे गांवों के 1649 ग्राम प्रधान भी हिस्सा लेंगे। स्थानीय गांवों को गंगा सफाई अभियान से जोड़ने के लिए इन्हें बैठक में बुलाया गया है।
बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने किया है।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बैठक में उत्तराखंड और झारखंड के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महेश शर्मा, एस. सोनोवाल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, श्रीपद येस्सो नाईक और नितिन गडकरी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा नीति निर्माता और स्वयंसेवी संगठन भी बैठक का हिस्सा होंगे।
बयान में कहा गया है कि गंगा को उसके मूल स्वच्छ रूप में वापस लाने के लिए दूरगामी रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath