गजल गायिका जरीना बेगम के इलाज का खर्च उठाएगी उप्र सरकार

लखनऊ , 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सुप्रसिद्ध गजल गायिका व शास्त्रीय संगीत की हस्ती जरीना बेगम के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस आशय की घोषणा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जरीना बेगम ने अपनी प्रतिभा की बदौलत देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया है। इस समय उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि जरीना बेगम बीमार हैं। राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज सरकारी खर्च पर कराने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल अगस्त में आयोजित बेगम अख्तर पुरस्कार अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जरीना बेगम को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493