गडकरी ने सड़क सुरक्षा पहल पर सम्मेलन का उद्घाटन किया

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए परिणामोन्मुख योजना बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

नई दिल्ली में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा परिसंघ द्वारा आयोजित दो दिन के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्धाटन करते हुए उन्होंने सड़क सुरक्षा के मुद्दे से निपटने के लिए बहुस्तरीय ²ष्टिकोण अपनाए जाने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि ऐसी सड़कें बनाई जानी चाहिए जो सुरक्षित हों और पदयात्रियों के लिए भूमिगत पारपथ और सुरक्षा की व्यवस्थाएं हों।

गडकरी ने कहा कि वाहन उद्योगों को अपने वाहनों में सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनता को उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों में जानी-मानी हस्तियों को भी शामिल किया जा सकता है।

गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित संशोधित मोटर वाहन अधिनियम प्रभावी और पारदर्शी तरीके से भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय छिब्बर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से देश में बहुत मानवीय, सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है।

सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “सरकार ने सड़क सुरक्षा कोष बनाया है। सड़क सुरक्षा अब कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी में भी शामिल है। इसके लिए आधुनिक ड्राइविंग स्कूल और स्वचालित वाहन निरीक्षण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं और जनता विशेष तौर पर बच्चों में सड़क पर व्यवहार और अनुशासन के बारे में जागरूकता लाई जा रही है।”

उन्होंने संशोधित मोटरवाहन अधिनियम लाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493