गणतंत्र दिवस को बॉलीवुड हस्तियों का सलाम

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने सोमवार को 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखने से जुड़ी अपनी यादों को न केवल याद किया, बल्कि भारत की संस्कृति के प्रति गर्व भी जताया।

उन्होंने इस खास दिन पर ट्विटर पर शुभकामनाएं देकर देश व दुनिया में एकता व अमन बने रहने की कामना की।

-शाहरुख खान : टेलीविजन पर परेड देखना याद है। गर्व होता है। अपने परिवार की कमी खल रही है और याद आ रहा है कि हम कैसे फ्रीडम फाइर्ट्स सेक्शन से परेड देखने गए थे।

-लारा दत्ता : हमारे गणतंत्र दिवस की परेड देखकर हमेशा ही बेहद गर्व होता है।

-मधुर भंडारकर : गणतंत्र दिवस की बधाई। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद। वंदे मातरम।

-फरहान अख्तर : न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बधाईचारा..गणतंत्र दिवस की बधाई।

-श्रीदेवी : आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई। सभी भारतीयों के लिए गर्व व सम्मान का दिन।

-टिस्का चोपड़ा : गणतंत्र दिवस मुबारक हो। आशा करती हूं कि हर कोई टेलीविजन पर चाय की प्याली के साथ परेड देख रहा है।

-सोनाक्षी सिन्हा : गणतंत्र दिवस की बधाई। आई लव माय इंडिया। जय हिंद।

-अर्जुन रामपाल : गणतंत्र दिवस मुबारक हो।

-नरगिस फाकरी : गणतंत्र दिवस की परेड की देखकर मजा आ रहा है। यह बहुत खूबसूरत है।

-कुणाल कोहली : मैंने जब कभी गणतंत्र दिवस का परेड देखा मुझे गर्व महसूस हुआ।

-प्रीति जिंटा : मेरे सभी भारतीय दोस्तों को गणतंत्र दिवस मुबारक हो।

-शबाना आजमी : मेरे बचपन की खुशहाल यादों में से एक है, गणतंत्र दिवस पर रेड फ्लैग हॉल निवासियों के साथ एक ट्रक में बैठकर चौपाटी पर लाइटें देखने जाना।

-मल्लिका शेरावत : गणतंत्र दिवस की बधाई हो। टेलीविजन पर परेड देख रही हूं। अच्छी लग रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493