ताज महल से 20 वर्षी युवती लापता

आगरा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ ताजमहल देखने आई एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। जिस समय युवती लापता हुई उस समय वह स्मारक पर एक पंक्ति में खड़ी थी। पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभी तक उसका पता नहीं चला है।

लापता युवती, मुंबई के रियल स्टेट एजेंट फारूख की बेटी है। वह सीए की छात्र है। वह पंक्ति में खड़ी थी जहां से अचानक से लापता हो गई। युवती के परिजनों ने उसकी खूब छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मुंबई के व्यापारी की लापता बेटी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हम सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रहे हैं।”

लापता युवती की मां मुबंई पीस कमेटी की प्रमुख बताई जा रही हैं।

पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन लापता युवती के परिजन पुलिस की धीमी कार्यशैली से नाखुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493