गणतंत्र दिवस को लेकर बिहार में सुरक्षा कड़ी

पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गांधी मैदान और इसके आसपास के क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को दी गई है।

बिहार में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यपाल रामनाथ कोविंद सुबह नौ बजे तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर 11 विभागों की झांकियां भी निकाली जाएंगी। बेटी बचाओ, शराबबंदी, सुंदर और ग्रामीण परिवेश विषय पर प्रस्तुत झाकियां इस वर्ष लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया, “गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों सहित 1000 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें एक दर्जन पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी और 60 अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहेंगे।”

पटना उच्च न्यायालय और सचिवालय के अलावा राजधानी के प्रमुख और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गांधी मैदान के आसपास पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493