गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी सफेद शेर पर केंद्रित मप्र की झांकियां

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश की झांकियां सफेद शेर पर केंद्रित होंगी, नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस की परेड में राज्य की झांकी भी सफेद ष्षेर के जीवन की कहानी सुनाने वाली होगी।

नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में भी राज्य की झांकी इस बार सफेद शेर पर केंद्रित की गई है, जिसे में सफेद शेर के जीवन को दिखाया गया है। झांकी के दोनों ओर लगभग 15 सफेद शेर अठखेलियां करते हुए प्रदर्शित किए गए हैं।

इस तरह गणतंत्र दिवस पर सात जगह पर निकलने वाली झांकियों में सफेद शेर दिखेंगे। भोपाल सहित रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, सिंगरौली और सीधी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभाग की निकलने वाली झांकियों के साथ सफेद शेर पर केंद्रित झांकी को भी शामिल किया गया है।

सफेद शेर की वजह से रीवा की पहचान दुनिया है। मोहन नाम का सफेद शेर रीवा के महाराज मार्तण्ड सिंह के भव्य गोविंदगढ़ महल के बाड़े में रहता था। दुनिया में वर्तमान में मौजूद सफेद शेरों को इसी की संतान माना जाता है।

सफेद शेर के जरिए मध्यप्रदेश को पुन: पहचान दिलाने के मकसद से इस वर्ष गणतंत्र दिवस की झांकियों में इसे प्रमुखता के साथ शामिल किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493