Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र : भाजपा दफ्तर में गिनती के नेताओं ने मनाया जश्न

मप्र : भाजपा दफ्तर में गिनती के नेताओं ने मनाया जश्न

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाने पर पार्टी के मध्यप्रदेश कार्यालय में रविवार को जश्न मनाया गया, मिठाई बांटी गई। इस मौके पर गिनती के ही नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर उत्सव मनाया गया। भोपाल में प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई और मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण, प्रदेश संवाद प्रमुख एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ़ हितेश वाजपेयी और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और बधाई दी।

इस अवसर पर विकास विरानी, राजेंद्र गुप्ता, अंशुल तिवारी, सविता यादव, सुधीर जाचक, वंदना जाचक सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि राजनाथ सिंह से पार्टी की अंतरिम कमान संभालते हुए अमित शाह ने जिस संगठन क्षमता और राजनीतिक कुषलता का परिचय दिया, उसी का परिणाम है कि न केवल लोकसभा चुनाव में राज्यों में अप्रत्याशित सफलता मिली, बल्कि उन्होंने प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में प्रचंड बहुमत हासिल कर भगवा परचम फहराया। सरकार के गठन की कल्पना साकार कर दिखाई।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाह के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगी।

मप्र : भाजपा दफ्तर में गिनती के नेताओं ने मनाया जश्न Reviewed by on . भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाने पर पार्टी के मध्यप्रदेश कार्यालय में रविवार को जश्न मनाय भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुने जाने पर पार्टी के मध्यप्रदेश कार्यालय में रविवार को जश्न मनाय Rating:
scroll to top