गणतंत्र दिवस परेड में हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल से होगा ताकत का प्रदर्शन

नई दिल्ली-गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में हर साल भारत की सैन्य ताकत की झलक दिखती है. इस दिन देश के नए और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है. 2026 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कुछ ऐसा ही नजारा देखने के मिलेगा. इस साल भारत एक ऐसी मिसाइल दुनिया के सामने लाएगा जो अब तक किसी ने नहीं देखी है.

लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल (LRAShM) भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल है. 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे दुनिया के सामने लाया जाएगा. यह स्वदेशी रूप से विकसित एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल है जो दिखाता है कि मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत अब एक बड़ा खिलाड़ी है.

लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल को ‘समुद्र का नया प्रहरी’ भी कहा जा रहा है. DRDO ने इस मिसाइल को एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में अलग-अलग इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मिलकर डेवलप किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493